फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से महिला की मौत

Wed, 08 Jun 2016 11:43 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
आंधी-बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तराई में बुधवार भोर में अचानक मौसम बिगड़ गया। तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसात हुई। इस दौरान बिजली गिरने से विशेश्वरगंज में एक महिला की मौत हो गई। बारिश के साथ तेज हवा चलने से कई पेड़ भी गिर गए। चपेट में आकर महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। दो मवेशियों की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि 20 से अधिक घरों के टिनशेड और छप्पर उड़ गए। तराई का मौसम मंगलवार दोपहर बाद से उतार चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है। बुधवार सुबह बादलों की गड़गड़ाहट के बीच दिन की शुरुआत हुई। वर्षा के साथ ही चली तेज हवा से जनजीवन अस्त व्यस्त दिखा।

वर्षा जब शुरू हुई। उसी समय विशेश्वरगंज के ग्राम पंचायत राजापुर गिरंट भोलापुरवा निवासी बरसाती की पत्नी रूपा देवी (45) मवेशियों के लिए चारा काटने खेत में गई थी। वह मेड़ पर घास इकट्ठा कर रही थी, इसी दौरान बादलों की गरज के साथ बिजली गिरी। चपेट में आकर रूपा गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन


काफी देर बाद परिवार के लोगों को पता चला तो वे उसे सीएचसी पयागपुर ले गए। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर तहसीलदार पयागपुर शिवध्यान पांडेय, राजस्व निरीक्षक लल्लन प्रसाद, हलका लेखपाल ईश्वरदीन सिंह मौके पर पहुंचे। लेकिन परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।

इसके कारण पंचनामा के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। तेज हवाओं के बीच विशेश्वरगंज के ही दुर्गापुरवा गांव में पेड़ गिर गया। चपेट में आकर जीवनलाल की दो भैंसे मर गईं। मकान क्षतिग्रस्त हो गया। टिनशेड भी उड़ गया। गांव निवासी जोखूराम के छप्पर पर पेड़ गिरने से मकान ढह गया।

उधर, नानबाबू, अनिल कुमार शुक्ला, राजकुमार, बेचू, जगप्रसाद, गोपाल, सैयद अली, परमेश्वर, हरिप्रसाद, नकछेद, जगदंबा समेत 12 लोगों के टिनशेड व छप्पर उड़ गए हैं। सुभाषचंद्र का पोल्ट्री फार्म भी क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि बाग में आम बीनने गई बेचू दयाल की 60 वर्षीय मां के ऊपर डाल गिरने से वह जख्मी हो गईं।

रिसिया में तेज हवा के कारण मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी मदन गोपाल और गिरिधर आनंद के प्रतिष्ठान की टिन शेड उड़ गई। विद्युत पोल टूटकर झुक गया। नानपारा के नासिरगंज में छप्पर ढहने से बरवलिया घाट निवासी बिटाना (42) व राजू (10) घायल हो गए।

जबकि उसरा गांव में गिरे पेड़ के चपेट में आकर रामसमुझ (50) जख्मी हुए। महसी, कैसरगंज, हुजूरपुर, पयागपुर, मिहींपुरवा में भी जगह-जगह पेड़ गिरने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।

झमाझम बारिश से बुधवार को मौसम सुहाना हो गया। इससे भीषण गर्मी से लोगों को निजात मिली। 40 मिनट तक हुई मूसलाधार बरसात से लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया। भारी वर्षा होने के कारण बाबागंज बाजार में जलभराव की स्थिति बन गई।

नाले-नालियों की उचित सफाई न होने से ये पहले से ही चोक थे। झमाझम बरसात से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। बाजार निवासी शमीम, केसबाबू, भीमसेन, पप्पू, रामसरन, संतोष, सांवली जायसवाल आदि की दुकानों में पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानियां भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें