फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कस्टम शुल्क को लेकर नेपाली पुलिस से भिड़ी महिला, वीडियो वायरल

Mon, 19 Jun 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। भारतीय क्षेत्र से खरीदारी करने के बाद नेपाल ले जाने वाले सामान पर वहां की सरकार कस्टम ड्यूटी लगाती है। इसको लेकर आए दिन विवाद हो रहा है। रविवार की शाम कस्टम ड्यूटी को लेकर एक नेपाली महिला पुलिस कर्मियों से भिड़ गई। इस दौरान घंटों अफरातफरी का माहौल रहा और इस दौरान महिला ने हाथापाई भी की।
विज्ञापन


भारत-नेपाल के बीच वर्षों से रोटी-बेटी का संबंध रहा है। प्रतिदिन दोनों देशों के सैकड़ो नागरिक सीमा को पार करते हैं और खरीददारी करते हैं। लेकिन नेपाल सरकार के एक फैसले ने संबंधों व व्यापार को एक दायरे में बांध दिया। नेपाल सरकार की ओर से भारतीय क्षेत्र से लगभग 62.50 रुपए से अधिक के प्रत्येक सामान की खरीद पर कस्टम शुल्क लगा दिया है। इससे हजारों नेपाली नागरिक प्रभावित हो गए हैं, तो प्रतिदिन रुपईडीहा बाजार से चावल, दाल, आटा, तेल आदि खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते थे।
वहीं सरकार का यह फैसला विवाद का कारण भी बन रहा है। रविवार को ऐसा ही एक विवाद बाॅर्डर पर देखने को मिला। जहां एक महिला कस्टम ड्यूटी को लेकर नेपाली कस्टम सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गई। इस दौरान घंटों नोकझोंक चली। इसका एक वीडियो भी तेजी से वारयल हुआ। रुपईडीहा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी नेेपाल सरकार से उनके इस फैसले पर विचार करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें