मिहींपुरवा (बहराइच)। सुजौली थाना क्षेत्र स्थित कैलाशपुरी बैराज के गेट नंबर 19 पर सोमवार को एक शव उतराता दिखा। बैराज घूमने आए सैलानियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकला कर पड़ताल शुरु की है। शव के कुछ हिस्से गायब हैं। ग्रामीणों में हत्या कर शव फेंके जाने की चर्चा है। सुजौली थाना क्षेत्र में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे कैलाशपुरी बैराज पर सोमवार की सुबह कुछ सैलानी घूमने आए थे। इसी दौरान उन्हें बैराज के गेट संख्या 19 पर एक शव उतराता दिखा। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सुजौली थाना प्रभारी ब्रह्मा गौड़ को दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने शव को नदी से बाहर निकलवाया।
थाना प्रभारी ने बताया कि शव लगभग एक से डेढ़ महीने पुराना है और पूरी तरह सड़ गया है। उन्होंने बताया कि शव के पहचान की कोशिश की जा रही है और शव को सुरक्षित रखवा दिया गया है। शव अधेड़ का लग रहा है। शव का कुछ हिस्सा गायब देख ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस इसका कारण सड़ना बता रही है।
..............
जितेन्द्र दीक्षित