बहराइच। बदरौली गांव निवासी महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदेे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
कैसरगंज थाना क्षेत्र के बदरौली गांव निवासी रामपाल की पत्नी ममता (40) ने सोमवार को घर के पास लगे बबूल के पेड़ में फंदा बांधकर फांसी लगा ली। लोगों को घटना की जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में पाया गया है कि ममता काफी दिनों से परेशान व विक्षिप्त थी। मायके पक्ष के लोग भी मौजूद हैं। मगर कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।