फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ पर महिला ने आटो चालक को चप्पलों से पीटा

Sun, 18 Oct 2015 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
आटो में एक महिला के साथ चालक ने छेड़खानी की। महिला के विरोध के बाद भी जब चालक नहीं माना तो उसने शोर मचाते हुए आटो रोकवा लिया। आटो से उतरते ही चालक पर चप्पलों की बौछार कर दी। रोड पर अचानक यह देखकर लोग सन्न रह गए। लोगों ने किसी तरह बीच बराव कराया। तब तक पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


केस दर्ज कराने से इन्कार करते हुए महिला चली गई। इस दौरान एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। कोतवाली देहात के ग्राम असरौरा गांव निवासी दिनेश कुमार की 23 वर्षीय पत्नी रविवार सुबह स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल गई थी। लौटते समय वह एक आटो में सवार हो गई।

महिला के अलावा आटो में एक और युवक था। महिला चालक के पीठ से सटी सीट पर बैठी थी। आटो जब इंदिरा गांधी स्टेडियम के निकट पहुंचा तो चालक ने महिला के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। महिला ने आटो रोकने को कहा लेकिन चालक ने आटो नहीं रोकी। तब तक आटो शहर के पानी टंकी चौराहे पर पहुंच चुका था।
विज्ञापन


यहां महिला ने चीखना शुरू कर दिया। चौराहे पर अचानक वाहन के आगे आने से आटो के रुकते ही महिला कूद पड़ी। उसने चालक को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। इकट्ठा भीड़ ने भी हाथ साफ किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें