फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: धूमधाम से मनाएंगे दुर्गापूजा महोत्सव

Mon, 16 Sep 2024 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
शहर के काजीकटरा में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर बैठक करते महासमिति के पदा​धिकारी। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। दुर्गापूजा महोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर रविवार को शहर के काजीकटरा मोहल्ला में बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की तैयारियों पर मंथन करते हुए कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता महासमिति कार्यवाहक अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने की। महामंत्री सुदामा मिश्रा ने वर्ष 2022-23 के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गापूजा महोत्सव तीन अक्तूबर से प्रारंभ होगा। कहा कि महासमिति अन्य दुर्गापूजा समितियों से समन्वय बनाकर प्रतिमाओं की स्थापना और उनका विसर्जन कराने के लिए कटिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि शीघ्र ही महासमिति का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम व एसपी से मुलाकात कर दुर्गापूजा के दौरान होने वाली विभिन्न समस्याओं के निस्तारण को लेकर वार्ता करेगा। बैठक में महामंत्री ने महासमिति के पदाधिकारियों व सदस्यों से अपील की कि सभी अपना वार्षिक नवीनीकरण अवश्य करा लें।
विज्ञापन


बैठक में चंद्रभान सिंह संचित, विनोद कुमार रस्तोगी, सुधाकर मिश्रा, सिवशरण सिंह, पवन जायसवाल, सचिन श्रीवास्तव, कन्हैया सोनी, आत्माराम यादव, विपिन यज्ञसैनी, रामजी शुक्ला, सत्येंद्र शुक्ला, ज्ञानेंद्रधर शर्मा, लव द्विवेदी, देवेंद्र गुप्ता, बैजनाथ रस्तोगी, राजकुमार सोनी, सुरेश गुप्ता, अर्पित श्रीवास्तव व विमल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें