फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाढ़ का कहर, बेलहा-बेहरौली तटबंध पर मंडराया खतरा

Mon, 16 Sep 2024 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
महसी ब्लॉक के बेलहा-बहरौली तटबंध में हो रहा रिसाव। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। नेपाल के पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बारिश से सरयू उफान पर है। नदी का पानी जिले के मिहीपुरवा, नानपारा और महसी तहसील में तबाही मचा रहा है। रविवार सुबह बाढ़ के पानी के दबाव से बेलहा-बेहरौली तटबंध पर दो स्थानों पर रिसाव शुरू हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने रिसाव बंद करवाया।
विज्ञापन




नानपारा तहसील के बेलहा से निकल कर कैसरगंज के बहरौली तक जाने वाला तटबंध 100 से अधिक गांवों का सुरक्षा कवच है। तीन तहसीलों नानपारा, महसी और कैसरगंज की लगभग 2 लाख की आबादी बाढ़ के समय इसी तटबंध के चलते सुकून की नींद सोती हैं लेकिन रविवार सुबह बांध से गुजर रहे ग्रामीणों ने महसी क्षेत्र में बेहटा और बिसवा के पास तटबंध पर हल्का रिसाव होता देखा।

यह देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई और तत्काल इसकी सूचना जिला प्रशासन और ड्रेनेज खंड को दी। सूचना पर सरयू ड्रेनेज खंड के अवर अभियंता जितेंद्र वर्मा मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल कर रिसाव बंद कराने की कार्यवाही शुरू की।
विज्ञापन


अवर अभियंता जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि तटबंध पर 61.800 और 62.900 पर सीपेज की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंचे हैं। जलस्तर बढ़ने के चलते पानी उफना रहा था। सीपेज को मोरंग, गिट्टी व मसाला आदि से बंद करवा दिया गया है। इसके साथ ही तटबंध पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन





बंद करवा दिया गया है रिसाव
ग्रामीणों ने सीपेज की सूचना दी थी। तत्काल मौके पर टीम भेज कर रिसाव बंद करवा दिया गया है। मामूली रिसाव था, कोई दिक्कत नहीं है।

-जेपी वर्मा, अधीक्षण अभियंता, सरयू ड्रेनेज खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें