फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जमुनिहा गांव में जंगली हाथियों ने फसलों को रौंदा

Wed, 15 Oct 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
जमुनिहा गांव में हाथी के उत्पात में बर्बाद हुई फसल। -संवाद
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जमुनिहा गांव में सोमवार देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाया। करीब 50 से अधिक हाथियों का झुंड अचानक खेतों में घुस गया और दो घंटे तक फसलों को रौंदा।
विज्ञापन




गांव में हाथियों के पहुंचते ही गजमित्रों की टीम भी अलर्ट हो गई। टीम ने टॉर्च और सायरन की मदद से ग्रामीणों को सतर्क किया और सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। हाथियों ने इस दौरान गांव निवासी ध्यान सिंह की दो बीघा गन्ना और संतोष की चार बीघा धान की फसल रौंद डाली।


रेंजर अशीष गौड़ वन कर्मियों और गजमित्रों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। रेंजर ने ग्रामीणों को सावधानी बरतने और रात के समय खेतों की तरफ न जाने की हिदायत दी।
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से हाथियों का मूवमेंट कतर्नियाघाट जंगल से सटी आबादी वाले इलाकों में बढ़ गया है। वन विभाग ने हाथियों के इस झुंड की गतिविधियों पर नजर रखने और ग्रामीणों को सुरक्षित रखने के लिए गजमित्रों की टीम को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें