फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पत्नी फोन पर बात करती थी, बांके से काट डाला... गिरफ्तार कर लो

Sun, 03 Sep 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अवैध संबंधों के शक में दरगाह थाना क्षेत्र निवासी एक सरफिरे ने अपनी पत्नी की बांके से काट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह खुद थाने पहुंचा और पुलिस से बोला कि ...मुझे गिरफ्तार कर लो। ये सुनकर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया और वे मौके पर पहुंचे। हत्या के बाद से मोहल्ले में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला सलारगंज निवासी आसिफ ने लगभग पांच साल पूर्व श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के नेवरिया निवासी रेशमा (33) के साथ निकाह किया था। वह रेशमा के साथ किराए पर कमरा लेकर दरगाह थाना क्षेत्र के नूरुद्दीन चक में रहता था। आसिफ को शक था कि रेशमा उसे धोखा दे रही है और उसका किसी दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध है जिससे अक्सर वह फोन पर बात करती है।
इससे क्षुब्ध होकर शनिवार की देर रात आसिफ ने सोते समय रेशमा पर लोहे की पाइप से वार कर दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसने बांके से उसका गला काट दिया। थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन



पति की मौत के बाद की थी दूसरी शादी

रेशमा ने आसिफ से दूसरा निकाह किया था। रेशमा की मां श्रावस्ती के नेवरिया निवासी कनीजा व पिता अली शाह ने बताया कि रेशमा के पहले पति से उसके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी उजली(7) व बेटा असलम (6) साल का है।

मकान मालिक बोले-नहीं हुआ था झगड़ा
रेशमा और आसिफ जिस मकान में रहते थे उसकी मकान मालिक नाजमा व राहुल ने बताया कि शनिवार को दोनों खुश थे। दोनों रात 12 बजे तक जग रहे थे और उन लोगों के बीच लड़ाई-झगड़े की कोई आवाज नहीं आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें