फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बहराइच से बलरामपुर तक फैले थे सॉल्वर गिरोह के शातिर

Mon, 19 Feb 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान शहर के एक केंद्र पर शनिवार को पकड़े गए बिहार के सॉल्वर का गिरोह पड़ोस के बलरामपुर जिले में भी सक्रिय था। यह खुलासा गिरफ्तार सॉल्वर से पुलिस की पूछताछ में हुआ। इसके बाद बिहार निवासी सॉल्वर के साथी रविवार को बलरामपुर में दबोचे गए हैं।
विज्ञापन

इससे आशंका जताई जा रही है कि इस गिरोह के सदस्य कई जिलों में सॉल्वर के रूप में सक्रिय थे। शनिवार को गिरफ्तार सॉल्वर से पूछताछ के साथ ही बहराइच पुलिस बलरामपुर में पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इसके साथ पुलिस जांच में बिहार के मधुबनी व देवरिया जिले की पुलिस का भी सहयोेग ले रही है।
सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन शनिवार को शहर सिटी मांटेसरी स्कूल में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे बिहार के मधुबनी निवासी अजय कुमार को पकड़ा गया था। जांच में पता चला कि अजय देवरिया जिले के गौरव कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को किसी केंद्र पर कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है। एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार सॉल्वर के अन्य साथियों के बारे में पता चला है। उसके कुछ साथियों को बलरामपुर पुलिस ने पकड़ा है। इस बारे में पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें