फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मौत के सदमे में वृद्धा ने भी दम तोड़ा

Sun, 08 May 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
‌‌‌‌ि‌िससि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गिलौला थाना क्षेत्र के सुविखा गांव में बीमारी से वृद्ध की मौत के बाद सदमे से पत्नी की भी मौत हो गई। जानकारी गांव वालों को हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने रविवार को वृद्ध दंपती की एक साथ चिता लगाई। दिन भर लोगों में यही चर्चा रही की अंतिम समय में भी वृद्ध दंपती को मौत भी अलग नहीं कर सकी।
विज्ञापन


गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम सुविखा निवासी हलधर (85) काफी समय से बीमार चल रहे थे। शनिवार की देर शाम अचानक तबियत और खराब होने पर हलधर की मौत हो गई थी। यह सदमा बर्दाश्त न कर सकी हलधर की पत्नी सुरजा रात भर उसके शव के पास बैठी रही।

सुबह छह बजे लोगों ने हलधर के घर की ओर रुख किया तो देखा की सुरजा की भी मौत हो चुकी है। इसकी जानकारी गांव में फैली तो घर के पास भीड़ जमा हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने दंपती के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की और दोनों की चिता एक साथ लगाई। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों ने उन्हें एक साथ विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें