फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सीतापुर-बहराइच मार्ग पर बेड़नापुर में चौड़ीकरण शुरू

विज्ञापन
बहराइच-सीतापुर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सीमांकन करते कर्मी। - फोटो : बहराइच-सीतापुर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सीमांकन करते कर्मी।
विज्ञापन
बौंडी। बहराइच-सीतापुर हाईवे पर बेड़नापुर बाजार में मार्ग चौड़ीकरण का काम शुरू गया है। बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के अभियंता ने टीम के साथ बेड़नापुर बाजार पहुंच कर सीमांकन का कार्य शुरू कराया। इस दौरान कई दुकानदारों की दुकान पर लाल निशान भी लगाया गया। इससे दुकानदारों के चेहरे पर चिंता देखी गई।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्रमोद कुमार मिश्र, पारसनाथ दूबे तथा संतोष कुमार ने बताया कि बेड़नापुर कस्बे में घनी आबादी के चलते अतिक्रमण की समस्या गंभीर होती जा रही है। कुछ लोग अपने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं। इससे दुर्घटना की आंशका बनी रहती है। ब्लैक स्पाट व दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क चौड़ीकरण के तहत पैमाइश शुरू की गई है। लोगों से सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है।

ये है पैमाइश का मानक

सड़क चौड़ीकरण के लिए बीच गोले से 12-12 मीटर दोनों तरफ व सड़क किनारे से सात-सात मीटर दोनों तरफ लिया जा रहा है। बेड़नापुर कस्बे में सड़क के दोनों तरफ लोगों के मकान व दुकानें भी बीच में आ रही हैं। इससे लोगों में डर का माहौल बन गया है। सड़क चौड़ी होने से बेड़नापुर व रमपुरवा में राहगीरों को आसानी होगी।
विज्ञापन


बेड़नापुर कस्बे में सड़क का चौड़ीकरण कराया जाना है। इसके लिए बृहस्पतिवार से सीमांकन शुरू कराया गया है। जांच के उपरांत सड़क के दोनों तरफ बने अवैध मकान व दुकान के मालिकों को नोटिस दिया जाएगा। नोटिस पर यदि अतिक्रमण नहीं हटा तो विधिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी। -पंकज सिंह, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें