फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सेल्फी लेते समय कार ने रौंदा बालक समेत दो की गई जान

विज्ञापन
बहराइच के चहलारीघाट पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के बाद अस्पताल परिसर में बिलखते परिजन। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। मकर संक्रांति पर चहलारी घाट पुल पर घूमने गए युवकों को एक तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी। जिससे बालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान मासूम समेत दो लोगों को मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में घायल एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के वजीरबाग कॉलोनी निवासी रवि (30) अपने बेटे यश (8) व पत्नी के साथ मकर संक्रांति पर चहलारी घाट पुल गए थे। उनके साथ उनके साढ़ू गोलू (35) व उनकी पत्नी भी गई थी। सभी लोग चहलारी घाट पुल देखने के बाद किनारे खड़े होकर फोटो खिंचवा रहे थे। इसी दौरान पीछे आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि तीनों छिटककर दूर जा गिरे। परिजनों ने आननफानन एंबुलेंस व पुलिस को फोन कर मदद मांगी। सूचना पर पहुंचे हरदी थाना प्रभारी अंजनि कुमार राय ने घायलों को सीएचसी रमपुरवा में भर्ती कराया।
प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बालक यश व गोलू की मौत हो गई। घायल रवि ने बताया कि वह सभी फोटो खींच चुके थे। बस सेल्फी लेकर निकलने ही वाले थे कि पीछे से आई तेज रफ्तार कार उन्हें रौंदते हुए चली गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अंजनि कुमार राय ने बताया कि घटना स्थल सीतापुर पुलिस चौकी के इलाके में आता है। कार को सीतापुर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजवाया गया था। जहां दो की मौत हो गई है। ईएमओ अंकित त्रिपाठी ने बताया कि कार की टक्कर से घायल होकर तीन लोग आए थे। जिनमें से दो की मौत हो गई है। एक का इलाज किया जा रहा है। हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें