फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पत्नी ने घर आने से मना किया तो पति ने खाया जहर

Wed, 02 Jul 2025 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम पंचायत अकेलवा बाजार निवासी हरीश (19) ने मंगलवार की दोपहर विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लाए। वहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


रामगांव क्षेत्र के अकेलवा बाजार निवासी राधा ने बताया कि उनके बेटे हरीश की पत्नी पिछले तीन माह से अपने मायके में रह रही है। मंगलवार सुबह वह बेटे के कहने पर उसकी पत्नी को लेने के लिए उसकी ससुराल विशुनपुर गई थी। वहां बातचीत करने के बाद हरीश की पत्नी ने ससुराल आने से मना कर दिया। हरीश ने अपनी मां राधा से फोन कर जानकारी ली कि पत्नी साथ आ रही है या नहीं। मां ने हरीश को बताया कि पत्नी ने आने से मना कर दिया है। इस पर आवेश में आकर हरीश ने विषाक्त पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें