फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण शुरू

Sun, 14 Jan 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। गेहूं खरीद के लिए विपणन विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। सरकारी केंद्र पर गेहूं बेचने वाले किसान पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

सरकार की ओर से इस बार गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 150 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। गत वर्ष गेहूं 2125 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में खरीदा गया था। इस बार 2275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। किसान साइबर कैफे, जनसेवा केन्द्र आदि के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि सरकारी केंद्र पर धान बेचने वाले किसानों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करवाने की जरूरत नहीं है। उन्हें गेहूं बेचने के लिए नवीनीकरण करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें