फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका व टाउन एरिया की दुकानों में साप्ताहिक बंदी

Sat, 30 Jan 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। डीएम अभय ने नगर पालिका व टाउन एरिया क्षेत्र में आने वाली सभी दुकान व वाणिज्य अधिष्ठान के लिए साप्ताहिक बंदी की घोषणा की है।
विज्ञापन


इसके अलावा सरकारी गल्ले की दुकानों को प्रत्येक मंगलवार को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

डीएम अभय ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र बहराइच व नानपारा व जरवल टाउन एरिया क्षेत्र स्थित सभी दुकानों की साप्ताहिक बंदी के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक रविवार को नानपारा व बहराइच नगर पालिका क्षेत्र की सभी दुकानें बंद रहेंगी, जबकि जरवल टाउन एरिया स्थित दुकानों की साप्ताहिक बंदी माह के प्रत्येक मंगलवार को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि इसके अलावा अगर कोई भी दुकान संचालक अपनी दुकानों को सप्ताह भर खोलना चाहता है, तो संबंधित दुकान संचालक को 50 प्रतिशत अतिरिक्त पंजीयन व नवीनीकरण शुल्क जमा करना होगा।

डीएम ने बताया कि सरकारी गल्ले की दुकान माह के प्रत्येक मंगलवार को बंद रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें