फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सुबह अचानक बदला मौसम, तेज हवा के साथ छाए बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तराई का मौसम सोमवार सुबह अचानक बदल गया। तेज हवा के साथ आसमान में बादल छा गए। सुबह से ही मौसम के बदले मिजाज को देखकर लोगों को फिर बारिश की आशंका सताने लगी। मौसम विभाग ने भी जिले में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


रविवार तक सुबह के समय कोहरे का असर दिखाई दे रहा था, लेकिन सोमवार सुबह तेज हवा चलने के साथ मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाने से धूप भी प्रभावित हुई। मौसम के अचानक बदले रुख से तापमान में भी बदलाव महसूस किया गया। मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉ. पीएल तिवारी के अनुसार अगले कुछ घंटों में मौसम में और बदलाव हो सकता है। तेज हवा के साथ बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें