फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: वाटरप्रूफ एलईडी फाउंटेन से जगमग हुए दो चौराहे

विज्ञापन
पालिका द्वारा स्थापित कराया गया एलईडी फाउंटेन। - फोटो : पालिका द्वारा स्थापित कराया गया एलईडी फाउंटेन।
विज्ञापन
बहराइच। शहर के बड़ीहाट व मेवातीपुरा वार्ड के दो स्थानों को वाटरप्रूफ एलईडी फाउंटेन की रोशनी से जगमग किया गया है। नगर पालिका द्वारा स्थापित कराया गया एलईटी फाउंटेन प्रदेश का चौथा व देवीपाटन मंडल का पहला फाउंटेन है। दोनों फाउंटेन को स्थापित कराने में दो लाख 40 हजार का खर्च आया है। स्थापित कराए गए फाउंटेन न सिर्फ वार्ड की शोभा बढ़ा रहा है बल्कि बहराइच को अलग पहचान दे रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने नगर के सुंदरीकरण को लेकर शहर के चौक चौराहों को जगमग कराने की पहल शुरू की है। इसकी शुरुआत शहर के वार्ड बड़ीहाट व मेवातीपुरा से की गई है। शहर के बड़ीहाट स्थित अखाड़ा के सामने वाटरप्रूफ एलईडी फाउंटेन को स्थापित कराया है। जिस स्थान पर फाउंटेन स्थापित कराया गया है, उस स्थान को मोहल्लेवासी कूड़ेदान के रूप में प्रयोग करते थे।
सड़क से सटा होने से यहां पर एकत्रित कूड़े से राहगीरों व स्थानीय लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ती थी। वार्ड सभासद जेबा वारसी के प्रतिनिधि तमसील अहमद वारसी अन्नू के अथक प्रयास के बाद फाउंटेन को स्थापित कराया गया। वहीं नगर पालिका के सामने मेवातीपुरा वार्ड में भी दूसरे एलईडी फाउंटेन को स्थापित कराकर इस स्थान की खूबसूरती को निखारा गया है। यहां के वार्ड सभासद अकील खरादी के प्रयास से नगर पालिका प्रशासन ने फाउंटेन को स्थापित कराया है। एलईडी फाउंटेन के स्थापित होने के बाद लोग इसको सेल्फी के रूप प्रयोग करने लगे है। दोनों स्थानों पर स्थापित कराए फाउंटेन का उद्घाटन नगर पालिका की चेयरमैन सुधादेवी के प्रतिनिधि श्यामकरन टेकड़ीवाल ने नगर पालिका ईओ प्रमिता सिंह के साथ किया है।
विज्ञापन


सभासद ने अपने निजी खर्चे से कराए कई कार्य
वार्ड बड़ीहाट की महिला सभासद जेबा वारसी ने इससे पूर्व अखाड़ा परिसर को जहां लोग कूड़ाघर के रूप में प्रयोग करते थे। उस स्थान को ओपन जिम व पार्क का रूप देकर भव्यता प्रदान की है। इसके अलावा दीवानी कचेहरी के निकट बड़ीहाट तिराहे पर भी रंगबिरंगा फव्वारा लगवाकर उस स्थान की शोभा बढ़ाई है। इसके अलावा वार्ड में अपने निजी खर्च पर ठंडा पेयजल के लिए वाटर कूलर को भी स्थापित कराकर साथ वार्ड के मरीजों के लिए आयुष्मान आरोग्य अस्पताल स्थापित कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें