फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तीन मंदिरों में जलभराव, जन्माष्टमी पर नहीं होंगे कार्यक्रम

विज्ञापन
पयागपुर बस स्टॉप के मंदिरों में घुसा बरसाती पानी।
विज्ञापन
पयागपुर। भारी बारिश के चलते पयागपुर नगर पंचायत क्षेत्र के पयागपुर बस स्टॉप कस्बे में इस बार कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव प्रभावित हुआ है। गांव और मंदिर परिसरों में जलभराव होने तथा जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीणों ने तीन प्रमुख मंदिरों में जन्माष्टमी कार्यक्रम न करने का सामूहिक निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सभासद प्रतिनिधि अनुपम सिंह ने बताया कि गांव में स्थित काली मंदिर, ललिता देवी मंदिर और खागादाई मंदिर परिसर में कई दिनों से बरसाती पानी भरा हुआ है। पानी की निकासी न होने के कारण मंदिरों में धार्मिक आयोजन करना संभव नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों ने आपसी सहमति से इस वर्ष इन तीनों मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम न मनाने का फैसला किया है। वहीं सभासद विवेक रावत ने नगर पंचायत प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मंदिरों में जलभराव की सूचना नगर पंचायत कार्यालय को लगातार दी जाती रही है। इसके बावजूद अब तक पानी निकासी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जलभराव के कारण धार्मिक आयोजन रद्द होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें