फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आधा घंटे की बारिश से मोहल्लों में जलभराव

Fri, 11 Jul 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 बृहस्पतिवार को बारिश के बाद मोहल्ला बड़ीहाट में हुआ जलभराव।    -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। जिले में बृहस्पतिवार आधे घंटे की तेज बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। इसके बाद धूप निकली तो उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर दो बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई जो लगभग आधा घंटा चली। यह बारिश इतनी तेज थी कि कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। अचानक बारिश थम गई और सूरज चमकने लगा। कुछ ही देर बाद उमस भरी गर्मी फिर शुरू हो गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्यिस रहा। हवा की गति दो किमी प्रति घंटा तथा आर्द्रता 87 प्रतिशत रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी चौबीस घंटे में छिटपुट बारिश की संभावना है। इसके अतिरिक्त मौसम में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें