पयागपुर। बारिश के बाद रविवार को टूटकर गिरे एचटी लाइन के तार पर गलती से पैर पड़ जाने से करंट की चपेट में आकर मनकापुर कला निवासी रजनी (28) की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार रजनी अपने मायके मिर्चिया गांव में रविवार दोपहर किसी काम से घर से बाहर निकली थीं। रास्ते में विद्युत तार टूटा हुआ पड़ा था, जिसमें करंट उतर रहा था। रजनी का पैर तार पर पड़ते ही वह करंट की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के ससुर विनोद पांडे ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।