फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 59 ग्राम पंचायतों में पानी की टंकियां अधूरी

विज्ञापन
लालपुर में 10 वर्ष पूर्व बनी टंकी।
विज्ञापन
पयागपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना पयागपुर विकास खंड में दम तोड़ती नजर आ रही है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीण आज भी स्वच्छ पेयजल के लिए तरस रहे हैं। विकास खंड की 79 ग्राम पंचायतों में से 59 ग्राम पंचायतों में पानी की टंकियों का निर्माण कार्य पिछले करीब दो वर्षों से अधूरा पड़ा है, जिससे योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण रामसुमिरन, बदलू, शिवकुमार का आरोप है कि निर्माण कार्य शुरू होने के कुछ ही समय बाद ठेकेदार अधूरा काम छोड़कर गायब हो गए। परिणामस्वरूप कई स्थानों पर अधूरी टंकियां खंडहर में तब्दील हो चुकी हैं और योजना कागजों तक सिमट कर रह गई है। हालात यह हैं कि लोगों को आज भी हैंडपंप और असुरक्षित जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।


अमदापुर में पानी टंकी बनी पशुओं का ठिकाना

ग्राम पंचायत अमदापुर के द्विगितपालपुरवा में बन रही पानी की टंकी का निर्माण पिछले एक वर्ष से पूरी तरह ठप है। पौने दो करोड़ की लागत से निर्मित हो रही पानी टंकी के नीचे ग्रामीण पशुओं को बांधते हैं। गांव के चंद्रशेखर का कहना है कि निर्माण कार्य मानकों के विपरीत हुआ है। बाउंड्रीवाल खुद ही गिर चुकी है और पूरा परिसर अब पशुओं के तबेले में तब्दील हो गया है। 6 जून 2025 को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

रामनगर खजुरी में हादसे के बाद बंद पड़ा काम

ग्राम पंचायत रामनगर खजुरी में लगभग 30 प्रतिशत निर्माण के बाद ही कार्य रोक दिया गया। पूर्व ग्राम प्रधान दिलीप सिंह के अनुसार निर्माण के दौरान भारी अनियमितताएं बरती गईं। खुदाई के दौरान छोड़े गए गड्ढे में डूबकर एक मासूम की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद ग्रामीणों के विरोध के चलते काम पूरी तरह ठप हो गया।
लालपुर में आंशिक राहत, फिर भी नियमित नहीं जलापूर्ति

ग्राम पंचायत लालपुर में करीब दस वर्ष पूर्व बनी पानी की टंकी लंबे समय से बंद पड़ी थी। हाल ही में जल निगम द्वारा कार्यदायी संस्था पीएनसी को मरम्मत की जिम्मेदारी सौंपी गई, इसके बाद लगभग ढाई लाख रुपये खर्च कर जलापूर्ति शुरू की गई। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि पानी की सप्लाई अब भी नियमित रोस्टर के अनुसार नहीं हो रही है।
अधिकारियों के दावे, जल्द शुरू होगा काम
कार्यदायी संस्था पीएनसी के जिला प्रभारी पंकज कुमार ने स्वीकार किया कि कुछ स्थानों पर अनियमितताओं के कारण काम प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नए ठेकेदारों के माध्यम से निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया जाएगा।
बजट मिल गया है इसी माह शुरू होगा काम
जल निगम के अवर अभियंता अभय कुमार ने बताया कि कुछ बजट मिला है, कार्यदायी संस्था को शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन स्थानों पर 80 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है, वहां इसी माह कार्य फिर से शुरू कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें