फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: माइनर कटने से 70 बीघा फसल जलमग्न

Fri, 29 Dec 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। क्षेत्र में शुक्रवार को एक माइनर की पटरी कट गई। माइनर का पानी गेहूं की फसल वाले खेतों में भरने लगा। किसानों को जानकारी होने तक करीब 70 बीघा फसल जलमग्न हो गई। सूचना पर पहुंची सिंचाई विभाग टीम ने काफी मशक्कत के बाद माइनर की पटरी दुरुस्त करके पानी का बहाव रोका।
विज्ञापन


क्षेत्र की सरयू नहर से निकली माइनर की पटरी शुक्रवार सुबह सद्धू गांव के पास कट गई। उसका पानी गांव के पुत्तन खान, बालक राम, राजकुमार, उदयराज, रामधन के साथ अन्य किसानों के खेतों में पानी भर गया। खेतों में लगी गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने सिंचाई विभाग को सूचना देने के साथ नहर की पटरी दुुरुस्त करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। सिंचाई विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर माइनर की पटरी को दुरुस्त किया लेकिन तब तक करीब 70 बीघा गेहूं की फसल में पानी भर गया। किसानों को फसल खराब होने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें