फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जमा कर रहे थे आधार, पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाने वाले तीन लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। इनके पास से कर्जमाफी के 12 फाॅर्म भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र में कर्जमाफी व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए तीन युवक ग्रामीणों के आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि इकट्टा कर रहे थे। सुविधा शुल्क मांगने की भी शिकायती मिली थी।
इस पर मुर्तिहा पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र निवासी पप्पू, मेराज व मुरलीधर गांव में ग्रामीणों के आधार कार्ड व राशन कार्ड आदि इकट्ठा करते पाए गए। पूछने पर सही जवाब नहीं दे सके। तीनों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें