फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दिन में गर्मी, रात में बढ़ी ठिठुरन

Sat, 28 Nov 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
गोंडा मार्ग पर खुटेहना के पास सुबह के समय छाया कोहरा। - संवाद
विज्ञापन
बहराइच। तराई में मौसम का दोहरा मिजाज लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर रहा है। दिन में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि रात में पारा गिरकर 12.5 डिग्री पर आ जा रहा है। दिन और रात के तापमान में 14.5 डिग्री का अंतर होने से सुबह और शाम ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जिले के कई इलाकों में धुंध छाई रही। शहर में दिन चढ़ने के साथ धूप निकली, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में धुंध का असर अधिक रहा। खेतों और सड़कों के आसपास धुंध की परत छाने से दृश्यता कम हो गई। इससे सुबह काम पर निकलने वाले लोगों और राहगीरों को परेशानी हुई। दोपहर में धूप निकलने से कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते ही ठंड फिर बढ़ने लगी।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि तराई में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। सुबह ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा और धुंध छाने से दृश्यता प्रभावित हो रही है। ऐसे में वाहन चालकों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्हें धीमी गति से वाहन चलाने और आगे चल रहे वाहनों से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें