फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क निर्माण के बीच आने वाली दीवार ढहाई

Tue, 16 May 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से सीमा के समानांतर सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। इस निर्माण में जमुनहा गांव में अवैध रूप से बनी एक चारदीवारी बाधा बन रही थी। इसे सोमवार को प्रशासन की टीम की ओर से ढहा दिया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।भारत-नेपाल के बीच लगभग 100 किलोमीटर की खुली सीमा है। इसका फायदा उठाकर तस्करी होती है। नेपाल सीमा चीन के नजदीकी होने के चलते सुरक्षा के लिहाज से भी भारत-नेेपाल के बीच खुला सीमा चिंता का विषय है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से सीमा के समानांतर सड़क निर्माण करवाया जा रहा है। इसके निर्माण होने पर एसएसबी व पुलिस के जवान सीमा पर आसानी से गश्त कर सकेंगे। सुरक्षा व्यवस्था भी और मजबूत हो सकेगी। पर सड़क निर्माण में जमुनहा गांव में अवैध रूप से बनी एक चारदीवारी बाधक बन रही थी।
विज्ञापन

इसे सोमवार को बुलडोजर से ढहा दिया गया। इस दौरान तहसीलदार शैलेश अवस्थी, कानूनगो सनाउल्लाह, शिव कुमार, भज्जूराम रुपईडीहा थाने के निरीक्षक विजेंद्र कुमार व एसएसबी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें