फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सात निर्दलीय सभासदों ने थामा भाजपा का दामन

Tue, 16 May 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नगर पंचायत चुनाव पयागपुर में जीत दर्ज करने वाले सात निर्दलीय सभासदों ने भाजपा का दामन थाम लिया। सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल व पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी के नेतृत्व में नवनिर्वाचित सभासदों को भाजपा में शामिल किया गया।दो सभासद मुकेश शर्मा व जागेश मिश्र भाजपा से चुनाव निशान पर चुनाव जीते थे। अब निर्दलीय सतेन्द्र तिवारी, विजय गौतम, सुनीता देवी, ज्योति सरोज, रंजीत चौहान, पिंटू सिंह, शिवेंद्र विक्रम सिंह के भाजपा में शामिल होने से भाजपा के नौ सभासद हो गए। इस अवसर पर जितेंद्र प्रताप सिंह जीतू, जिला कार्य समिति सदस्य निशंक त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें