फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नानपारा-बहराइच रेलखंड पर ट्रेनों का इंतजार

Sun, 04 Jan 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया। नानपारा–बहराइच रेलखंड पर गेज परिवर्तन (आमान परिवर्तन) का कार्य पूरा हुए लंबा समय बीत चुका है, लेकिन ट्रेनों का संचालन अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। इससे रिसिया से बहराइच और नानपारा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वर्तमान में आवागमन के लिए ऑटो-रिक्शा के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है। क्षेत्रीय जनता ने शासन और जिला प्रशासन से रोडवेज बसें चलाने की मांग भी की थी, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

इधर, मंडल रेल प्रबंधक और अन्य अधिकारियों द्वारा रेल मार्ग का निरीक्षण किया जा चुका है और कई बार ट्रायल ट्रेनें भी चलाई गईं। इनसे लोगों में उम्मीद जगी थी कि ट्रेनें जल्द शुरू होंगी, लेकिन देरी के चलते अब निराशा बढ़ रही है।
विज्ञापन


दैनिक यात्री राम कुमार, श्रीप्रकाश, जगदीश, विपिन और प्रभुनाथ का कहना है कि अन्य साधनों से यात्रा करने पर समय और पैसा दोनों अधिक खर्च हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र ट्रेन संचालन शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें