फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेरुआ नदी के किनारे दिखा गिद्धों का झुंड

विज्ञापन
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में सेमल के पेड़ पर विचरण करते गिद्ध। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग स्थित गेरुआ नदी के किनारे गिद्धों का झुंड दिखा है। विलुप्त हो रहे गिद्धों के दिखने से पर्यावरण के लिए सुखद संकेेत हैं। कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के पदाधिकारियों की टीम ने गिद्धों की फोटो कैमरे में कैद की।
विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष भगवान दास लखमानी ने बताया कि गिद्ध पर्यावरण संरक्षण में बड़ी भूमिका निभाते हैं। गिद्ध मृत मवेशियों के शवों को खाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं। इन्हें प्राकृतिक सफाई कर्मी भी माना जाता है। उन्होंने बताया कि खासकर जंगल में जिन स्थानों पर बाघ व तेंदुए मवेशियों पर हमला कर उन्हें आधा खाकर छोड़ देते हैं, उन्हें गिद्ध खाकर प्राकृतिक वातावरण को स्वच्छ रखते हैं।
उन्होंने बताया कि क्लब के मिथिलेश जायसवाल, हर्षिता लखमानी, सुनील वर्मा, वन्यजीव छायाकार अमन लखमानी की पांच सदस्यीय टीम गेरुआ नदी की ओर गई हुई थी। इसी दौरान नदी के किनारे 25 से 30 गिद्धों का झुंड दिखाई दिया। इनमें कुछ पेड़ पर बैठे थे, तो कुछ उड़ रहे थे। क्लब अध्यक्ष ने बताया कि शकुन गिद्ध, लंबी चोंच समेत अन्य प्रजाति के गिद्ध मौके पर दिखाई दिए हैं। इससे पर्यावरण स्वच्छता को बल मिलने की आशा जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें