गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला के 11 न्याय पंचायत व 87 ग्राम पंचायतों सहित 111 राजस्व गांव में क्षेत्र पंचायत के 87 ग्राम प्रधान तथा 1097 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए आज शनिवार को मतदान होगा।
यहां एक लाख 41 हजार 55 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। क्षेत्र में कुल 88 मतदान केंद्र व 221 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इनमें से 16 सामान्य, 26 संवेदनशील, 37 अन्य संवेदनशील तथा 29 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी में रखा गया है।
शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरे क्षेत्र को चार जोन व सोलह सेक्टरों में बांटा गया है। इसके साथ ही सोलह कलस्टर मोबाइल टीमों का भी गठन किया गया है।
इसमें एक उपनिरीक्षक, दो सशस्त्र आरक्षी व चार होमगार्ड लगाए गए हैं। जो संवेदनशील क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करते रहेंगे। इसके लिए शुक्रवार को किसान इंटर कॉलेज सुविखा से पोलिंग पार्टियां बूथों को रवाना हुई।
वोट डालने जाएं तो साथ ये ले जाएं
वोट डालने के लिए मतदाता अपने मतदाता फोटो पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, राशनकार्ड, केंद्र / राज्य / स्थानीय निकाय से जारी पहचान पत्र, बैंक व डाकघर की फोटो युक्त पास बुक, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वतंत्रता सेनानी का फोटो युक्त पहचान पत्र, फोटो युक्त शस्त्र लाइसेंस, मान्यता प्राप्त शैक्षिक संस्थाओं का छात्र फोटो पहचान पत्र, फोटो युक्त किसान बही, फोटो युक्त शारीरिक विकलांगता प्रमाण पत्र का प्रयोग कर सकते हैं।