पयागपुर (बहराइच)। आगामी लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर तहलील प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को एसडीएम दिनेश कुमार की अध्यक्षता में बीएलओ प्रशिक्षण आयोजित हुआ। बीएलओ को मतदाता सूची सत्यापन की जानकारी दी गई। उन्हें चुनाव आयोग की गाइडलाइन की जानकारी दी गई।
बीएलओ को जानकारी देते हुए एसडीएम दिनेश कुमार ने बताया कि आगामी चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की ओर से गाइडलाइन जारी कर दी गई है। सभी को 13 जुलाई से घर-घर जाकर विधानसभा मतदाता सूची के आधार पर मतदाताओं का सत्यापन करना है। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी बीएलओ स्थलीय निरीक्षण करेंगे और जो मतदाता मृतक हुए हैं, उनका नाम सूची से काट दें।