फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 15 दिन में चकमार्गों से हटवाएं अतिक्रमण

Sat, 08 Jul 2023 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। रिसिया थाने में आयोजत समाधान दिवस का डीएम मोनिका रानी व एसपी प्रशांत वर्मा ने निरीक्षण किया। डीएम ने अभियान चलाकर 15 दिन में सभी चकमार्गों व रास्तों को अतिक्रमण मुक्त करवाने का आदेश दिया।
विज्ञापन

फरियाद सुनने के दौरान डीएम-एसपी ने अधिकारियों, पुलिस कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण शिकायत निस्तारण के लिए निर्देशित किया। मौके पर जाने पर साक्ष्य संकलन के लिए वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी करवाने को निर्देशित किया। इस दौरान 28 शिकायती पत्र आए, जिसमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। खैरीघाट थाने पर बीडीओ महसी हेमंत कुमार यादव की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ।
जिसमें थाना प्रभारी कमलशंकर ने शिकायत निस्तारण के टीमें भेजी। विशेश्वरगंज में थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी की मौजूदगी व तहसीलदार मुकेश शर्मा की अध्यक्षता समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिसमें 10 प्रार्थना पत्रों में तीन का निस्तारण मौके पर हुआ। रुपईडीहा में तहसीलदार पीयूष श्रीवास्तव व एएसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी ने फरियादियो की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

इस दौरान सात में तीन शिकायती पत्रों का मौके पर समाधान किया गया। मटेरा में नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया समाधान दिवस में 13 में चार और पयागपुर में एसडीएम दिनेश कुमार की अध्यक्षता में आठ में से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। कैसरगंज में नायब तहसीलदार अल्पिका वर्मा की मौजूदगी में 14 में सात समस्याओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें