फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: महाराज सिंह कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान

Sat, 14 Nov 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। महाराज सिंह इंटर कॉलेज में शुक्रवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिता का जायजा लेकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें लोकतंत्र के महत्व, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा प्रारूप-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इसके अलावा, नाम हटाने के लिए प्रारूप-7 और विवरण में संशोधन के लिए प्रारूप-8 का उपयोग किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके लिए ईसीआईनेट ऐप और मतदाता सेवा पोर्टल की सुविधा भी उपलब्ध है। डीएम ने विद्यार्थियों से खुद जागरूक मतदाता बनने और परिवार व आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की।
विज्ञापन


साथ ही, डीआईओएस को शैक्षणिक संस्थानों में निर्वाचन साक्षरता क्लब और चुनाव पाठशाला के माध्यम से नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार, डीआईओएस सर्वदानंद सहित विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें