फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपईडीहा से लखीमपुर होकर चलेगी वॉल्वो

Tue, 22 Dec 2015 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की रुपईडीहा से दिल्ली जाने वाली एक वॉल्वो अब लखनऊ नहीं आएगी। वह सीधे रुपईडीहा से वाया लखीमपुर होकर दिल्ली तक जाएगी।
विज्ञापन


इस वॉल्वो की वापसी भी वाया लखीमपुर होकर होगी। वहीं एक वॉल्वो वाया लखनऊ और कानपुर होकर दिल्ली तक चलेगी। रूट परिवर्तन का कारण जनपद से दिल्ली तक यात्रियों का न मिलना माना जा रहा है।

चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि प्रबंधन ने रुपईडीहा और दिल्ली के बीच दो वॉल्वो का संचालन शुरू किया था जो वाया लखनऊ होकर चल रही थीं।
विज्ञापन


प्रबंधन के फैसले के बाद इसमें से एक वॉल्वो का संचालन लखीमपुर होकर शुरू कराया गया। लखीमपुर होकर दिल्ली जाने वाली वॉल्वो दोपहर 12 बजे चारबाग अड्डे से रुपईडीहा के लिए रवाना होगी।

यह वॉल्वो कैसरबाग अड्डे से यात्रियों को लेकर बहराइच होते हुए शाम 5:15 बजे रुपईडीहा पहुंचेगी। रुपईडीहा से यह वॉल्वो शाम 5:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी जो लखीमपुर, गोला, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद होते हुए तड़के 4:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह वॉल्वो शाम 6 बजे दिल्ली से चलकर वाया बरेली, लखीमपुर होकर रुपईडीहा पहुंचेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें