फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/नानपारा। सामाजिक सरोकारों की श्रंखला के तहत अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग सहयोग कर रहे हैं। जिला मुख्यालय पर स्थित मेडिकल कॉलेज और नानपारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान दिवस एक अक्तूबर के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में वन विभाग के कर्मचारी और नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवक रक्तदान करेंगे। इसके अलावा समाजसेवी भी रक्तदान के लिए पहुंचेंगे। डीएफओ मनीष कुमार सिंह और नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक अनन्या सिंह ने रक्तदान के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं।
उधर, नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर में अग्रवाल सेवा समिति, मारवाड़ी युवा मंच, उद्योग व्यापार मंडल, लायंस क्लब, डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन व एसएसबी के जवान पुलिसकर्मियों सहित राजनीतिक पार्टियों के लोग स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में शामिल होंगे। एसडीएम आईएएस सूरज पटेल, एसएसबी कमांडेंट प्रवीण कुमार, एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, तहसीलदार दिनेश कुमार सिंह, हिंयुवा के अध्यक्ष बबलू सिंह, चेयरमैन अब्दुल मोहीद राजू आदि को भी आमंत्रित किया गया है। रक्तदान करने के इच्छुक लोग जिला मुख्यालय की ब्लड बैंक और नानपारा सीएचसी में पहुंचकर रक्तदान कर सकते हैं। सीएमएस डॉ. डीके सिंह ने बताया कि शिविर में पंजीकरण सुबह तक जारी रहेगा। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें