फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण वॉलीबाल का शानदार आगाज

Mon, 08 Feb 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हीरो ग्रामीण वॉलीबाल मंडलीय प्रतियोगिता सोमवार से इंदिरा स्टेडियम के मैदान में शुरू हुई, जिसमें उद्घाटन मैच इंदिरा स्टेडियम व नैनिहा की टीम के बीच खेला गया। मंगलवार को क्वार्टर और सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन व रिपब्लिक ऑफ स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित ग्रामीण वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन संघ के अध्यक्ष भगवान बख्श सिंह सेंगर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

उद्घाटन मैच इंदिरा स्टेडियम व नैनिहा के बीच खेला गया। रिपब्लिक ऑफ स्पोर्ट्स के निदेशक आशीष कण्डवाल ने बताया कि टूर्नामेंट में गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर और बहराइच जनपद की कुल 21 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन


जिला वॉलीबाल संघ के सचिव अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना होंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक हसन कुरैशी, केपी सिंह, शिवपूजन, सरजीत सिंह, केके अवस्थी, प्रेमनाथ तिवारी, सुशील राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें