फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: भेड़िये से दहशतजदा ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी दिया धरना

Tue, 23 Sep 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज। मंझारा तौकली तहसील क्षेत्र में आदमखोर भेड़िये के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीण लगातार अधिकारियों से भेड़िये को पकड़ने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन



धरने को संबोधित करते हुए राधेश्याम यादव एडवोकेट ने कहा कि मंझारा तौकली के लोग भेड़िये की दहशत के चलते घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। ग्रामीण रातभर समूह बनाकर पहरा देते हैं, लेकिन भेड़िया लगातार हमले कर रहा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे और इसके परिणाम की जिम्मेदारी वन एवं पुलिस विभाग की होगी। इस दौरान कौशलेंद्र विक्रम सिंह, सर्वजीत यादव, शिवम गौतम, तीरथ राम, ननकू गौतम व रामसमझ सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें