फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम विरुद्ध कोटा चयन पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
रिसिया विकास खंड के गोकुलपुर गांव में कोटे चयन के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। ग्राम पंचायत गोकुलपुर में कोटा चयन को लेकर खुली बैठक का आयोजन होना था, लेकिन एडीओ पंचायत ने खुली बैठक न करते हुए पंचायत सदस्यों से मतदान करा दिया। छह-छह मत दोनों उम्मीदवारों को मिले, लेकिन इसके बावजूद एडीओ पंचायत ने नियम विरुद्ध एक पक्ष को कोटेदार बना दिया। इससे भड़के ग्रामीणों ने एडीओ पंचायत के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

रिसिया विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोकुलपुर का कोटा कई दिनों से निलंबित चल रहा था। इससे ग्रामीणों को परेशानी होती थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को कोटे का चयन होना था। इसके लिए एडीओ पंचायत अजय गुप्ता को खुली बैठक कर कोटा चयन के निर्देश दिए गए थे। गुरुवार को एडीओ पंचायत ने खुली बैठक न कराते हुए सदस्यों से मतदान करा दिया। कोटा के लिए अनीता देवी व जुगनू यादव उम्मीदवार रहे। दोनों उम्मीदवारों को 14 सदस्यों को वोट डालना था, लेकिन दो सदस्यों ने वोट नहीं दिया।
12 सदस्यों ने 6-6 की बराबरी में मतदान किया। गांव निवासी पवन कुमार, सरिता वर्मा, तहसीलदार वर्मा, सुनील कुमार, कुलेराज, मंगल प्रसाद चौहान, हंसराज आदि ने कहा कि बराबर मत मिलने के बाद भी एडीओ पंचायत ने अनीता देवी को कोटेदार बना दिया। इससे ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने एडीओ पंचायत के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कोटा का चयन पुन: कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें