फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बलहा के दलजीतपुरवा में खाद्यान्न न मिलने के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। दलजीतपुरवा गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार पर कम राशन देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद ज्ञापन जिलाधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी को भेजा। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि कोटेदार की ओर से कुछ ग्रामीणों को अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं दिया जा रहा है। मामले की जानकारी होने पर विभागीय अधिकारी जांच करने के लिए गांव पहुंचे।
विज्ञापन

बलहा विकास खंड की ग्राम पंचायत दलजीतपुरवा के ग्रामीणों ने कोटेदार पर अनियमितता करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि कोटेदार प्रति यूनिट कम राशन दे रहा है। इसके अलावा कई ग्रामीणों से मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं दिया जा रहा है। इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी से की गई तो उन्होंने आपूर्ति निरीक्षक को जांच सौंपी। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज ग्रामीणों ने शांती देवी, दुलारा, रामकुमार, देवराय की अगुवाई में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ज्ञापन जिलाधिकारी व जिला आपूर्ति अधिकारी को भेजा। सभी ने कहा कि जल्द ही मामले की जांच कराकर कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई न हुई तो ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पाकर आपूर्ति विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे और लोगों के बयान दर्ज किये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें