फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रात में उड़ता ड्रोन देखकर ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
सिसैयाचूराम​णि में विधायक के आवास के पास उड़ाया जा रहा ड्रोन। : स्रोत - ग्रामीण
विज्ञापन
तेजवापुर (बहराइच)। रात में आसमान में ड्रोन मंडराता देखकर ग्रामीण हैरान रह गए। पुलिस उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच की। इस घटना से खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गईं। ड्रोन किसने और क्यों उड़ाया, इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन



शनिवार देर रात महसी तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायत रमपुरवा और सिसैया चूड़ामणि में ग्रामीणों ने आसमान में ड्रोन उड़ते देखा तो हैरान रह गए। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब ड्रोन काफी देरतक सिसैया चूड़ामणि गांव में महसी विधायक सुरेश्वर सिंह के आवास के आसपास भी मंडराता दिखाई दिया।

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना विधायक को दी। जानकारी मिलते ही विधायक मौके पर पहुंचे और जानकारी लेकर डीजीपी को मामले से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ऐसी संदिग्ध गतिविधियों से ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि उन्होंने पहली बार इस तरह की गतिविधि देखी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महसी के रमपुरवा में ड्रोन देखे गए। वहीं सिकटिहा, रमपुरवा चौकी, बेसनपुरवा, सिसैया चूणामणि समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों के आसमान में भी ड्रोन मंडराता दिखा।


सूचना पाकर प्रशासनिक अमला भी हरकत में आया। अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी और हरदी थाना प्रभारी आलोक सिंह मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच कराई जा रही है। खुफिया एजेंसी भी इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें