फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर जमीन मामले में समझौता के खिलाफ ग्रामीण लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। तमोलिनपुरवा गांव में मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर हुए विवाद के बाद जिला व पुलिस प्रशासन की पहल पर हुए समझौता के खिलाफ ग्रामीण लामबंद हो गए। उन्होंने धूप में बैठकर जिला व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। बलहा विधायक के कार्यालय का घेराव किया और न्याय की गुहार लगाई। बलहा विधायक प्रतिनिधि के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

मिहीपुरवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम कुडवा के मजरा तमोलिनपुरवा में भगवान शंकर व मां पार्वती का मंदिर है। गांव के ग्रामीणों की आस्था मंदिर से जुड़ी है। आरोप है कि पड़ोसी गांव के कुछ लोगों ने मंदिर की खाली पड़ी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की तो पुलिस प्रशासन व चंद लोगों के द्वारा कुछ गांव के लोगों का सुलहनामा बताकर मंदिर के सामने आबादी की जमीन को हक जताने वाले पक्ष को दे दिया। इसकी जानकारी होने पर शुक्रवार को गांव के लोगों में आक्रोश हो गया और पूरे गांव के ग्रामीणों ने मंदिर पर एकत्र होकर पुलिस प्रशासन के विरोध में धूप में बैठकर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद मिहीपुरवा स्थित बलहा विधायक सरोज सोनकर के कार्यालय पहुंचकर सुलहनामा में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए घेराव किया। विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें