रिसिया पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब व आरोपी।
- फोटो : BAHRAICH
रिसिया (बहराइच)। खैरी दिकौली गांव में बिना लाइसेंस के बियर व शराब की बिक्री कर रहे ग्रामीण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चार पेटी बियर व चार पेटी शराब बरामद हुई है। बरामद शराब को सीज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
रिसिया थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रेमप्रकाश पांडेय ने बताया कि खैरी दिकौली गांव में शराब की दुकान का ठेका नहीं है। इसके बावजूद एक व्यक्ति गांव में बियर व देशी शराब की बिक्री खुलेआम कर रहा था।
इसकी जानकारी होने पर एसओ ने टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने चार पेटी बियर व चार पेटी देशी शराब बरामद की है। एसओ ने बताया कि बरामद शराब को सीज कर दिया है, जबकि शराब बेच रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
उसकी पहचान गांव निवासी रामू के रूप में हुई है। एसओ ने बताया कि शराब बिक्री में एक ठेकेदार की संलिप्तता सामने आई है। उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।