फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क व नाला न बनने से भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
जरवल में बीबीपुर मार्ग पर जर्जर मार्ग के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच मार्ग से सटे बीबीपुर गांव में 500 मीटर सड़क व नाले का निर्माण होना है। इसके लिए दो माह पूर्व ठेकेदार ने सड़क पर गिट्टी डलवा दी। 10 मीटर नाले का निर्माण भी कराया, लेकिन इसके बाद निर्माण कार्य बंद करा दिया गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार को नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होेंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

जरवल विकास खंड अंतर्गत लखनऊ-बहराइच मार्ग से बीबीपुर संपर्क मार्ग जुड़ा हुआ है। बीबीपुर गांव में 500 मीटर आरसीसी सड़क व नाले का निर्माण होना है। इसके लिए विभाग ने बजट भी आवंटित कर दिया है। ठेकेदार ने दो माह पूर्व सड़क निर्माण के लिए गिट्टी डलवा दी। 10 मीटर नाले का निर्माण भी करा दिया है, लेकिन इसके बाद से निर्माण कार्य बंद पड़ा है।
सड़क पर गिट्टी पड़ी होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज ग्रामीणों ने मोहम्मद वसीम की अगुवाई में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदार की शिथिलता से सड़क का निर्माण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी शंभु कुमार को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर पेशकार, मोहम्मद सुहेल, राजेश जायसवाल, मोहम्मद रिजवान, राजेश कुमार, कमल यादव, संतराम यादव, रामशंकर यादव, बजरंगी वर्मा, कौशल यादव, शैलेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें