फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करबला की भूमि पर पार्क निर्माण से भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
कोतवाली नानपारा के हांड़ा गांव में ताजिया स्थल को लेकर विवाद के दौरान उमड़े कई गांवों के मुस्लिम - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। हांड़ा गांव में करबला की भूमि पर पार्क के निर्माण और मुख्य द्वार पर ताला लगाए जाने से मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क उठे हैं। मंगलवार को 11 गांव के लोगों ने करबला में प्रदर्शन किया। सभी ने पार्क का निर्माण बंद कराने व प्रधान पर कार्रवाई की मांग की। मामले की सूचना पर एसडीएम व सीओ तीन थानों और पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत हांड़ा बसेहरी के मजरा हांड़ा में प्रधान की ओर से गाटा संख्या 2.96 पर तालाब व नेता जी सुभाष उद्यान पार्क का निर्माण शुरू कराया गया। प्रधान ने पार्क की बाउंड्रीवॉल बनवाने के साथ मुख्यद्वार पर गेट लगाते हुए ताला लगा दिया है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
चेहल्लुम के दिन किसी तरह प्रशासनिक अधिकारियों ने जुटकर ताजिया दफन करा दिया था, लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश समाप्त नहीं हुआ। ग्रामीण आगे भी ताजिया दफन करने को लेकर विवाद की आशंका को देखते हुए मंगलवार को करबला में एकत्र हुए। मौके पर 11 गांवों के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि प्रधान सहजाद ने जान बूझकर गेट बंद किया है। करबला की जगह में पार्क बनवाया जा रहा है। तनावपूर्ण स्थिति होने पर कोतवाल व पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मौके पर पैरा मिलिट्री की दो बटालियन व नवाबगंज, रुपईडीहा और मोतीपुर की पुलिस को भी बुला लिया गया।
इस दौरान एसडीएम रामआसरे वर्मा, सीओ अरुणचंद्र, तहसीलदार दिनेश कुमार सिंह, लेखपाल वाहिद कमाल व सेक्रेटरी राजेंद्र कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसडीएम ने कहा कि परंपरागत रूप से हर बार करबला में ताजिये दफनाए जाते रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान डब्ल्यू खां, घूरे खां, सगीर अहमद, नसीम चौधरी समेत काफी ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें