मिहींपुरवा। सेमरी मलमला के भीम नगर निवासी रामजतन (70) बृहस्पतिवार सुबह शौच के लिए गए थे। सेमरी-मलमला मार्ग पर वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। परिजनों की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी यतींद्र सिंह ने बताया कि घटना से संबंधित वाहन की तलाश की जा रही है। इसके लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ ही लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।