फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: धांधली में फंसा ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

Tue, 11 Jul 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
हुजूरपुर (बहराइच)। धांधली में फंसे हुजूरपुर ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) अनुज कुमार पाल को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में वीडीओ को विकास खंड मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।यह जानकारी डीडीओ महेंद्र कुमार पांडेय ने दी। हुजूरपुर ब्लॉक यादव पुर मटहिया ग्राम पंचायत के निलंबित किए गए ग्राम विकास अधिकारी पर विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता बरतने का आरोप शुरुआती जांच में सही पाया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की शिकायत पर जिला प्रशासन के स्तर से कराई गयी जांच के बाद ग्राम प्रधान विनोद कुमार को पद मुक्त कर एक कमेटी का गठन कर विकास कार्य कराने के लिए अधिकृत किया गया था। इस मामले में तैनात रहे ग्राम विकास अधिकारी अनुज कुमार पाल पर भी वित्तीय अनियमितता बरतने का आरोप सही पाया गया। निलंबित वीडीओ पर आरोप है कि तैनाती के दौरान उन्होंने सरकारी धन के खर्च में पूरी तरह मनमानी बरती है। इस पूरे मामले की जांच खंड विकास अधिकारी जरवल से कराई गई थी। इसमे जांच अधिकारी ने आरोपी वीडीओ को दोषी पाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें