फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कड़ी सुरक्षा में पंजाब ले जाया गया अजनाला थाने पर हमले का आरोपी विक्रमजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। भारत-नेपाल सीमा से सटी रुपईडीहा चेकपोस्ट पर गिरफ्तार वारिस पंजाब दे के सक्रिय सदस्य और अजनाला थाने पर हमले के आरोपी विक्रमजीत सिंह को वारंट-बी के आधार पर बुधवार को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया। पंजाब पुलिस की टीम उसे भोर में कड़ी सुरक्षा के बीच अपने साथ पंजाब लेकर रवाना हो गई। आरोपी को बृहस्पतिवार को पंजाब की अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


विक्रमजीत सिंह को बीते 23 जुलाई को रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, वह फर्जी आधार कार्ड के साथ भारत में प्रवेश कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया था।
विक्रमजीत सिंह पर पंजाब के अजनाला थाने पर हमले समेत कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। उसकी गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने उसे अपने साथ ले जाने की प्रक्रिया शुरू की। वारंट-बी जारी होने के बाद पंजाब पुलिस की टीम बुधवार भोर में जिला कारागार पहुंची।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस के डिप्टी एसपी गुरदीप सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम में निरीक्षक करनैल सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। जिला कारागार अधीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि टीम ने जिला कारागार में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद विक्रमजीत सिंह को अपनी अभिरक्षा में लिया और पंजाब के लिए रवाना हो गई।

गौरतलब है कि विक्रमजीत सिंह को उसके साथी मनवीर सिंह के साथ भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया था। पंजाब की अदालत में पेशी के बाद विक्रमजीत को बहराइच के मामले में निर्धारित न्यायिक प्रक्रिया के लिए दो दिन बाद दोबारा लाया जाएगा, जिससे वह छह अगस्त को पेशी पर सिविल काेर्ट बहराइच में हाजिर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें