फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पूरे विश्व में हिंदुओं के लिए काम कर रही विहिप

Fri, 29 Mar 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव एवं विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने भिनगा के अरविंद उत्सव पैलेस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दस-बीस लोगों से मिल कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने की सलाह दी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है। विहिप चुनाव नही लड़ता है बल्कि दुनिया में हिंदू हितों में काम करता है। जीवन मूल्य की रक्षा करना, गोरक्षा करना, त्योहारों की रक्षा करना, मंदिरों की रक्षा करना, हिंदू बहन-बेटियों की रक्षा करना, सभ्यता की रक्षा करना ही विहिप का मकसद है।


सलाह दी कि आप सभी हर हिंदू को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करें। मतदान के दिन अपने गांव, गली, मोहल्लों व वार्डों में रहने वाले लोगों को पहले मतदान फिर जलपान के लिए प्रेरित करें। मतदान से चार-पांच दिन पहले ही मोहल्लों व गांवों में प्रत्येक व्यक्ति व घर पर मिल कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करें। जो आपकी बात नहीं समझना चाहता है। उसके लिए समय बर्बाद नहीं करना है।
विज्ञापन



मतदान देश की भलाई के लिए है। यह चुनाव हिंदुस्तान के हित में है। यह हमारे जागरूक होने का प्रमाण है। सत्ता के योग्य लोगों को आगे लाना, हिंदू समाज को जगाना, जो जगे हुए हैं वह अपने गांव व वार्ड में शत प्रतिशत मतदान कराएं। प्रत्येक कार्यकर्ता 10-15 लोगों के साथ बैठक करें। किसी के घर में अथवा चौपाल में या फिर चाय अथवा पान की दुकान पर चर्चा करें। इस दौरान अपने साथ कोई झंडा, बैनर व पंपलेट नहीं ले जाना है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा, कृष्णदेव सिंह, राकेश, गजेंद्र, राजदेव, पंकज देव मिश्र, रामतेज पांडे व विनोद साहू सहित काफी संख्या में विहिप कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें