फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल पर गहरे गड्ढे से गुजर रहे वाहन

Fri, 03 Mar 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पुल से गुजरते वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर गाय घाट में स्थित सरयू नदी पर बने पुल के बीच में एक फिट गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसके बाद भी अधिकारियों की अनदेखी बरकरार है। ऐसे में किसी बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता। क्षेत्र केे लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से पुल के बीच बने गड्ढे को सही कराकर यातायात सुगम कराने की मांग की है। 
विज्ञापन


नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर गायघाट में गांव से 300 मीटर की दूरी पर सरयू नदी का पुल बना हुआ है। इस मार्ग पर बने पुल से बरेली, दिल्ली, लखीमपुर, बस्ती, गोरखपुर, उत्तराखंड समेत अन्य जिलों व प्रांतों की दर्जनाें रोडवेज बसें आवागमन करती हैं। साथ ही भारी वाहन दिल्ली तक आते-जाते हैं। लेकिन पुल के बीच में एक फिट गहरा व दो फिट चौड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे कई बार इस गड्ढे में वाहन उछाल खाकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।

वहीं बड़े वाहनों के पहिये उसी में फंस जाते हैं। जिससे जाम लग जाता है। आसपास के लोगों ने बताया कि मार्ग का कार्यालय लखीमपुर होने के कारण अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन



लखीमपुर से अधिकारी मुआयना करने कभी-कभार आते हैं, लेकिन समस्या को नजरंदाज कर देते हैं। वहीं, गायघाट स्थित सरयू पुल के जॉइंट पर खतरनाक गड्ढा बन गया है। जिससे पुल तो क्षतिग्रस्त हो ही रहा है। साथ ही गड्ढे में वाहन गिरने पर पुल हिलने लगता है। जिससे कभी भी बड़ी घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें