फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: वेदवान क्लब 121 रन से विजयी

Mon, 24 Nov 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के किसान पीजी काॅलेज के मैदान में क्रिकेट मैच में बैटिंग करता ​खिलाड़ी। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान में केडीसी क्रिकेट अकादमी द्वारा रविवार को खेले गए दूसरे मैत्री मैच में वेदवान क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केडीसी क्रिकेट क्लब को 121 रनों से पराजित किया। मुकाबले की शुरुआत वेदवान क्लब के कप्तान हरेंद्र वेदवान द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनने के फैसले से हुई।
विज्ञापन


निर्धारित 50 ओवरों में वेदवान क्लब ने छह विकेट के नुकसान पर 325 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम के अंश शुक्ला ने 78 रन की तेज पारी खेली, वहीं शोएब अब्बासी 71 रन बनाकर नाबाद रहे। अन्य बल्लेबाजों ने भी बेहतरीन योगदान देते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

केडीसी क्रिकेट क्लब की ओर से मयंक यादव ने तीन विकेट, जबकि मोहित पाठक और कृष कुमार सिंह ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीसी की टीम शुरुआत से दबाव में दिखाई दी और 40वें ओवर में 204 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के मयंक यादव ने 51 रन और सिद्धार्थ राजपूत ने 32 रन की पारी खेली, लेकिन अन्य खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।
विज्ञापन


वेदवान क्लब की ओर से गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान हरेंद्र वेदवान, शोएब अब्बासी और समीर शुक्ला ने तीन-तीन विकेट झटके।
बेहतरीन ऑलराउंड खेल के लिए शोएब अब्बासी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की जिम्मेदारी आशुतोष कैराती और प्रदीप गुप्ता ने निभाई, जबकि स्कोरर मयंक गुप्ता रहे। मुकाबला देखने के लिए मैदान में कई क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें